लखनऊ/आगरा, 14 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी और स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान मंगलवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने ताजमहल का दीदार किया।
अपनी पत्नी के साथ आए जिनेदिन जिदान ने ताज की खूबसूरती की तारीफ की। इस दौरान ताज के साथ फोटो खिंचवाकर फुटबॉलर ने अपना शौक भी पूरा किया।
जिदान ने ताज की खूबसूरती के कसीदे पढ़ने में भी कोई कंजूसी नहीं की। उन्होंने ताज को दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत बताया।
उन्होंने कहा कि ताज की यही खूबसूरती सभी को अपने पास खींच लाती है। जिदान के यहां पहुंचने की सूचना पर ताजमहल के आसपास सुरक्षा इंतजाम कड़ा कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath