राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े 46 लाख की लूट

आगरा, 14 जून (आईएएनएस)। चार हथियारबंद लुटेरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिजोराबाद की तरफ जा रही मारुति स्विफ्ट कार से मंगलवार की दोपहर 46 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीतेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वे फिरोजाबाद की एक चूड़ी की फैक्ट्री के लिए आगरा में एक बैंक से नकदी निकालकर ले जा रहे थे।

हाइवे पर राष्ट्रदीप होटल के पास एक वाहन ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। हथियारबंद बदमाशों ने मारुति कार की तलाशी कर रुपये से भरा बैग बरामद कर लिया और उसे लेकर फरार हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493