तुर्की के राष्ट्रपति ने संबंध सामान्य करने के लिए पुतिन को पत्र लिखा

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती की मंगलवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक एर्दोगान ने लिखा, “तुर्की के लोगों की तरफ से मैं रूस के तमाम लोगों को रूस दिवस पर बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि रूस तथा तुर्की के बीच के संबंध वाजिब ऊंचाई छुएंगे।”

बीते साल नवंबर में तुर्की-सीरिया की सीमा के निकट रूस के एसयू-24 लड़ाकू विमान को तुर्की द्वारा मार गिराए जाने के बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई है। तुर्की ने कथित तौर पर अपनी वायु सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाया था, जिससे रूस ने इनकार करते हुए इसे शत्रुता भरा कृत्य करार दिया था।

पुतिन ने हमले को ‘पीठ में छुरा घोंपना’ करार दिया था और तुर्की के खिलाफ व्यापक आर्थिक प्रतिबंधों को मंजूरी दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493