नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “बुधवार को आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह और शाम चार बजे हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।”
आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 51 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath