नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नई नागरिक उड्डयन नीति को मंजूरी दे दी।
उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। हां (हितधारकों की राय लेने के लिए जारी मसौदे में) कुछ बदलाव किए गए हैं। मंत्री आज ही कुछ समय बाद इसकी जानकारी देंगे।”
नीति का मकसद ऐसी उड्डयन अवसंरचना तैयार करना है, जो 2022 तक 30 करोड़ घरेलू यात्रियों को, 2027 तक 50 करोड़ घरेलू यात्रियों को और 2027 तक ही 20 करोड़ अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को सेवा देने में सक्षम हो। वित्त वर्ष 2014-15 में देश के घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 13.932 करोड़ और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की संख्या पांच करोड़ से अधिक थी।
dharmpath.com dharmpath