जम्मू, 15 जून (आईएएनएस)। जम्मू में अधिकारियों ने एक दिन पहले भड़की हिंसा के बाद अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए बुधवार को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं।
जिलाधिकारी सिमरनदीप सिंह ने संवाददाताओं को बताया, “हमने शहर में जब तक हालात सुधर नहीं जाते, तब तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया है।”
सिंह ने रूप नगर इलाके में कर्फ्यू लगाने से इनकार किया है, जहां मंगलवार को दो युवकों द्वारा कथित तौर पर एक प्राचीन हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ करने की वजह से तनाव बढ़ गया है।
इस घटना के विरोध में आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पब्लिक स्कूल की दो स्कूली बसों सहित तीन वाहनों में आग लगा दी थी।
पुलिस ने इस संबंध में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हालात सुधरने लगे हैं और शहर के किसी अन्य हिस्से में तनाव नहीं फैला है।”
dharmpath.com dharmpath