क्रिस्टीना ग्रिमी का अंतिम संस्कार इस सप्ताह

न्यूयॉर्क, 15 जून (आईएएनएस)। दिवंगत गायिका क्रिस्टीना ग्रिमी का अंतिम संस्कार इस सप्ताह उनके गृहराज्य न्यूजर्सी में होगा, जिसमें उनके परिजन एवं करीबी दोस्त हिस्सा लेंगे।

एक सूत्र ने ‘पीपुल डॉट कॉम’ वेबसाइट को बताया, “अंतिम संस्कार बेहद निजी कार्यक्रम होगा, जिसमें उनके परिवार के लोग व करीबी दोस्त हिस्सा लेंगे।”

क्रिस्टीना की हत्या पर शोक जताने के लिए सोमवार रात न्यूजर्सी स्थित उनके गृहनगर ईवशम टाउनशिप में सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।

क्रिस्टीना के भाई मार्कस ने कहा, “उसे इस नगर, इस शहर, गायकी से प्यार था। उसने ईश्वर को चाहा, उसने मुझे चाहा और वह मेरी छोटी बहन थी।”

मार्कस ने साथ देने के लिए क्रिस्टीना के प्रशंसकों का आभार जताया।

उन्होंने कहा, “एक बार सभी का शुक्रिया। काश मैं कुछ और कह सकता। आप लोग उसे उतना नहीं जानते थे, जितना मैं जानता हूं। इसलिए आपका शुक्रिया।”

टेलीविजन के गायन रियलिटी शो ‘द वॉइस 6’ की प्रतिभागी क्रिस्टीना ग्रिमी को पिछले सप्ताह ऑरलैंडो में उस वक्त एक शख्स ने गोली मार दी थी, जब वह अपने शो के बाद ऑटोग्राफ दे रही थीं।

उनकी हत्या करने वाले केविन जेम्स लोइबल नामक हत्यारे ने बाद में आत्महत्या कर ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493