‘फीवर’ में अंतरंग दृश्य पटकथा का हिस्सा : राजीव खंडेलवाल

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। अभिनेता राजीव खंडेलवाल, राजीव झवेरी की फिल्म ‘फीवर’ में तीन अभिनेत्रियों के साथ अंतरंग दृश्यों में नजर आएंगे। इस बारे में उनका कहना है कि ये दृश्य फिल्म में जबरन नहीं डाले गए हैं बल्कि पटकथा का हिस्सा हैं।

राजीव ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, “अंतरंग दृश्य कहानी का हिस्सा हैं। ट्रेलर देखने के बाद शायद आपको यह महसूस नहीं हुआ होगा कि ट्रेलर में यही लम्हे ज्यादा छाए हुए हैं क्योंकि फिल्म की कहानी काफी मजबूत है। यह बेहद मजेदार फिल्म है।”

राजीव ने कहा, “हम 2016 में हैं और चुंबन दृश्य देखना कोई बड़ी बात नहीं है, कोई बड़ा कांड नहीं है, चाहे वह मेरे माता-पिता के साथ हो या छोटे शहरों में। इसके बारे में ज्यादा चर्चा की कोई बात नहीं है। लेकिन, हम यह बिल्कुल भी उम्मीद नहीं कर रहे कि इस चुंबन के कारण लोग फिल्म देखने आएंगे क्योंकि मेरे दर्शक जानते हैं कि मैं विषय वस्तु आधारित फिल्मों में काम करता हूं।”

फिल्म में राजीव ने एक कॉन्ट्रेक्ट किलर का किरदार निभाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493