सोपोर में आतंकवादी मारा गया, मुठभेड़ जारी (लीड-1)

श्रीनगर, 17 जून (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। मुठभेड़ अब भी जारी है।

श्रीनगर, 17 जून (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। मुठभेड़ अब भी जारी है।

यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सुरक्षाबलों को मुखबिर से सोपोर के एक घर में कम से कम दो आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उस घर के आसपास घेराबंदी की गई।

अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसका सुरक्षाबलों ने माकूल जवाब दिया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ में दो में से एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ अब भी जारी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “घर के अंदर घुसा बैठा आतंकवादी सुरक्षाबलों पर गोलियां चला रहा है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493