सोपोर में मुठभेड़ खत्म, 2 आतंकवादी ढेर (लीड-2)

श्रीनगर, 17 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर शहर में शुक्रवार को एक मकान में छिपे दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “चाना मोहल्ले में दोनों आतंकवादी मारे गए हैं। गोलीबारी रुक गई है लेकिन तलाशी अभियान जारी है।”

आतंकवादियों के पास से दो एके-47 राइफल और गोलाबारूद मिले हैं।

यह अभी पता नहीं चल सका है कि दोनों आतंकियों का ताल्लकु किस संगठन से था।

सुरक्षाबलों को मुखबिर से सोपोर के एक घर में दो आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद घर के आसपास घेरेबंदी की गई। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसका सुरक्षाबलों ने माकूल जवाब दिया।

इस बीच, आसपास की आबादियों से युवा निकल आए और उन्होंने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी युवाओं को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493