म्यांमार का आईएलओ से देश में कार्यालय खोलने का अनुरोध

नेपीथा, 19 जून (आईएएनएस)। म्यांमार ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) से देश में कार्यालय खोलने का अनुरोध किया है

म्यांमार की कॉन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन (सीटीयूएम) ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

सीटीयूएम के अध्यक्ष यू मॉन्ग मॉन्ग ने कहा, “यदि अनुरोध को स्वीकार कर लिया जाता है तो इससे कामगारों की समस्याओं को बड़े पैमाने पर सुलझाया जा सकेगा।”

यदि यहां आईएलओ का कार्यालय खुलता है तो मॉन्ग मॉन्ग को इस साल के आखिर तक देश में आईएलओ के कार्यालय का निदेशक की नियुक्ति किए जाने की उम्मीद है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मौजूदा समय में आईएलओ म्यांमार में बाल सैनिकों को हटाने के लिए एक संपर्क कार्यालय तथा एक अन्य कार्यालय के साथ काम कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493