मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार संजय गुप्ता ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म ‘काबिल’ का पहला लंबा शेड्यूल पूरा होने वाला है।
संजय ने ट्वीट कर कहा, “हमारा पहला लंबा शेड्यूल पूरा होने वाला है। ऋतिक रोशन ने अपना काम पूरा कर लिया है। अब बस दो दिन और बचे हैं।”
ऋतिक और यामी गौतम अभिनीत इस फिल्म का निर्माण राकेश रोशन कर रहे हैं।
इस फिल्म में ऋतिक एक्शन अवतार में नजर आएंगे। वहीं यामी इस फिल्म में एक दृष्टिबाधित लड़की की भूमिका में नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath