शिमला, 19 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कबीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
आचार्य देवव्रत ने अपने शुभकामना संदेश में संत गुरु कबीर के आदशरें, धार्मिक दर्शन, नैतिक सिद्धांतों तथा शिक्षाओं का अनुसरण करने का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने संदेश में कहा कि संत कबीर ने अपनी शिक्षाओं के द्वारा सभी को मानवता एवं प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस महान संत द्वारा दिखाए गए मानवता एवं सन्मार्ग के पथ का अनुसरण कर, प्रेम एवं भाईचारे का संदेश फैलाएं।
dharmpath.com dharmpath