उप्र : जेल में बंद कुख्यात योगेश भदौड़ा का शार्प शूटर गिरफ्तार

भूरा के कब्जे से एक तमंचा .32 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 1 मोबाइल और 500 रुपये बरामद हुए। इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

एसटीएफ एसएसपी अमित पाठक के मुताबिक, काफी दिनों से पश्चिमी यूपी में गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। इन घटनाओं में पलबपुरम मेरठ के भावना हत्याकांड, इंचैली के गुड्डन की हत्या सहित अन्य कई अपराधों में फरार चल हरे शार्प शूटर भूरा का नाम सामने आ रहा था।

रविवार को मुखबिर की सूचना पर साथियों से मिलने चिंदौड़ी जाने के लिए सौफीपुर नाले की पुलिया पर सवारी का इंतजार कर रहे भूरा को दबोच लिया गया।

भूरा ने पूछताछ में बताया कि वह पश्चिमी यूपी के कुख्यात सरगना योगेश भदौड़ा के गैंग से पिछले 10-12 सालों से जुड़ा है। योगेश के कहने पर उसने कई हत्याएं की हैं। भदौड़ा के इशारे पर ही वह मेरठ के मशहूर डाक्टरों से रंगदारी भी वसूलता था। डाक्टर उनके भय के कारण पुलिस को सूचना नहीं देते है।

भूरा ने यह भी बताया कि योगेश भदौड़ा के इशारे पर उसका अगला निशाना अपने विरोधी गैंग का एक प्रमुख सदस्य था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493