उप्र : बसपा के कुनबे में बढ़े कांग्रेस के 2 व सपा का एक विधायक

पार्टी की मुखिया मायावती की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में यह तीनों विधायक शामिल भी हुए। हालांकि पार्टी की ओर से अभी इन विधायकों के बसपा में शामिल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी थे। बैठक में कांग्रेस के रायबरेली के तिलोई से विधायक डॉ. मुस्लिम और बुलंदशहर के स्याना से विधायक दिलनवाज खान भी थे। इन दोनों के साथ ही हरदोई के गोपामऊ से समाजवादी पार्टी के विधायक श्याम प्रकाश भी थे।

मालूम हो कि इन तीनों विधायकों ने राज्यसभा तथा विधान परिषद के चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। तीनों को ही पार्टी से निलंबित किया गया है। बसपा की ओर से इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका जल्द ही ऐलान हो सकता है।

बैठक में राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र व डॉ. अशोक सिद्धार्थ के साथ पूर्व मंत्री नसीमउद्दीन सिद्दीकी, नेता विरोधी दल स्वामी प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक भी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493