पुलिस के मुताबिक, सिहानीगेट थानाक्षेत्र के राकेश मार्ग पर झुग्गी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी एक मकान में सफाई का काम करती है। शनिवार दोपहर वह सफाई करने पहुंची तो घर में बुजुर्ग मालिक अकेला था। सफाई करने के दौरान मालिक ने उसे नशीली गोलियां डालकर चाय पिला दी। इसके बाद किशोरी बेहोश हो गई।
आरोप है कि बेहोश होने के बाद बुजुर्ग उसे कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता होश में आने पर वापस घर गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath