काबुल, 20 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस पर सोमवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शी फरहाद मोहम्मादी ने बताया, “यह घटना सुबह लगभग 6.30 बजे हुई, जब बस पुल-ए-चरखी क्षेत्र से गुजर रही थी। एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदी अपनी कार को बस में भिड़ा दिया, जिससे भारी विस्फोट हुआ।”
सुरक्षा अधिकारी का कहना है, “बस में सवार अधिकांश विदेशी सुरक्षाकर्मी थे। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि ये नेपाली थे।”
अधिकारी ने बताया कि इस हमले में 25 अन्य घायल हो गए।
आतंकवादी संगठन तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
dharmpath.com dharmpath