पटना, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन के अनुसार, “सोमवार को बिहार का मौसम सामान्य रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की और मध्यम बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को राज्य के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।”
केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
इसके अलावे गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री, पूर्णिया का 25.4 डिग्री और भागलपुर का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath