चरमपंथी गुट से ताल्लुक जाहिर होने पर ऑस्ट्रेलियाई नेता का इस्तीफा

केनबरा, 20 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के एक नेता ने चरमपंथी इस्लामी संगठन हिज्ब उत-तहरीर से उनके कथित संबंधों के आरोप के बाद आगामी संघीय चुनाव में खड़े होने से अपना नाम वापस ले लिया है और पद से इस्तीफा दे दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लेबर पार्टी के नेता क्रिस्टियन कुंदे ने ‘न्यूज कॉर्प’ मीडिया कंपनी की एक रिपोर्ट में चरमपंथी समूह के प्रवक्ता उथमन बदर के साथ उनके कथित ताल्लुक का खुलासा होने के बाद चुनावी दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया है। वह न्यूज साउथ वेल्स की फर्रर सीट से खड़े हो रहे थे।

कुंदे ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) रेडियो को बताया कि उनकी पार्टी के लिए उनका चुनावी दौड़ से हटना ही बेहतर है।

उन्होंने कहा, “पीछे हटने का निर्णय मेरा था।”

कुंदे का बदर से ताल्लुक होने की खबर सामने आने के बाद लेबर पार्टी के सीनेटर पेनी वान्ग ने कहा कि कुंदे का इस्तीफा ‘तुरंत’ स्वीकार कर लिया गया। वहीं, पार्टी नेता बिल शॉर्टन दो जुलाई को होने वाले चुनाव से महज दो सप्ताह पहले हुए इस सारे नाटक पर आग-बबूला हैं।

कुंदे ने हालांकि हिज्ब उत-तहरीर का सदस्य होने से इनकार किया है और उन दावों को खारिज किया है, जिसके अनुसार, उन्होंने हाल में एक विवि व्याख्यान के दौरान समलैंगिकता की तुलना कौटुम्बिक व्यभिचार से की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493