कैराना से पलायन करने वालों की सूची फर्जी : अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि कैराना प्रकरण में भाजपा का झूठ बेनकाब हो गया है।

लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन का शिलान्यास करने खीरी पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश ने जीआईसी के ईएसआई मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों ने रोजगार के लिए घर छोड़ा तो भाजपा ने उसे सांप्रदायिक मुद्दा बना दिया। इन लोगों के पास कुछ अच्छा करने की सोच ही नहीं है।

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को विपक्षी दलों से सर्तक रहने को कहा। उन्होंने कहा, “चुनाव आ रहा है, आप लोग सभी सियासी दांवपेचों से सावधान रहें।”

भाजपा की चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में आजकल भारतीय जनता पार्टी काफी सक्रिय है। यह पार्टी चुनाव नजदीक आते देख सक्रिय हो जाती है। इसका बस एक काम है, प्रदेश में किसी भी तरह से माहौल को खराब करना। ये लोग फिर से उत्तर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने में लग गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी पार्टी और सरकार सिर्फ विकास की बात और काम करती है। हमने प्रदेश को चार वर्ष में चालीस वर्ष के विकास के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब इस विकास के रथ को तेजी से और आगे ले जाना है।”

मुख्यमंत्री के साथ मौजूद सूबे के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा, “हमारी लड़ाई विकास की और भाजपा की लड़ाई बकवास की है। उत्तर प्रदेश को बदनाम कर भाजपा अपना राजनीतिक कद बढ़ाना चाहती है, लेकिन प्रदेश की जनता ऐसा होने नहीं देगी।”

उन्होंने दावा किया कि इस बार के चुनाव में सपा 305 सीटें जीतेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493