उप्र : केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में होंगे योग कार्यक्रम

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि योग दिवस पर होने वाले आयोजनों को लेकर आमजन के मन में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आयोजित होने वाले अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से योग की स्वीकार्यता पूरे विश्व में बढ़ी है।

प्रवक्ता ने कहा कि मोदी के योग को विश्वव्यापी बनाने के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज विश्व के 170 देश योग को एक पद्धति के रूप में आत्मसात कर इसका लाभ ले रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मौर्य इलाहाबाद में एवं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह राजधानी लखनऊ में योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जबकि केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर कानपुर में, कलराज मिश्र वाराणसी में, मेनका गांधी पीलीभीत में, निर्मला सीतारमन गाजियाबाद में, मुख्तार अब्बास नकवी मेरठ में, मनोज सिन्हा गोरखपुर में, डॉ. संजीव बालियान मुजफ्फरनगर में एवं साध्वी निरंजन ज्योति इलाहाबाद में योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493