हिमाचल : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, हरभजन, अनुराग ठाकुर रहे मौजूद

शिमला, 21 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने योगाभ्यास किया।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

हालांकि, इस दौरान कांग्रेस शासित सरकार का कोई मंत्री मौजूद नहीं था।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राज भवन में योग किया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, “योग हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का एक मुख्य अंग है। यह मन एवं मस्तिष्क को शुद्ध करता है।”

इस समय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नई दिल्ली में हैं। उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।

योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि राज्यभर में 152 योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्रों के साथ योग कार्यक्रम में शिरकत की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493