शिवराज सिंह चौहान ने बीजिंग में योग किया

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बीजिंग में आयोजित सामूहिक योग सत्र में योग किया। वह इस वक्त चीन दौरे पर हैं।

जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री इन दिनों चीन यात्रा पर हैं। उन्हें चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से विशेष निमंत्रण मिला था। वह मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चीन की राजधानी बीजिंग में सामूहिक योग सत्र में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘योग लोगों को मिलाता है। दिलों से जोड़ता है और सकारात्मक सोच का निर्माण करता है। इससे तन-मन को शांति व आनंद की प्राप्ति होती है। योग के लिए कोई भौगोलिक सीमा नहीं है।’

उन्होंने चीन वासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई भी दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493