मुंबई : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लाखों ने योग किया

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां मंगलवार सुबह लाखों स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों, वरिष्ठ और आम नागरिकों ने बारिश की परवाह किए बिना योगासन किए।

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां मंगलवार सुबह लाखों स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों, वरिष्ठ और आम नागरिकों ने बारिश की परवाह किए बिना योगासन किए।

महानगर और उपनगर के कई इलाकों में स्कूलों, कॉलेजों, खुले मैदानों और अन्य स्थानों पर लोगों ने योग सत्रों में भाग लिया, जिनमें से कुछ भोर में शुरू हुए थे।

भारतीय नौसेना ने 25 जवानों के प्रशिक्षण और अपने हजारों नाविकों के बीच योग का प्रचार करने के लिए आयोजित तीन सप्ताह लंबे सत्र का समापन किया। वहीं यहां कोहली ग्राउंड में 2,000 से भी ज्यादा नागरिकों ने मंगलवार सुबह योग कार्यक्रम में भाग लिया।

पवई में ‘शम्मी योगालय फाउंडेशन’ ने भारत के पहले तीन दिवसीय योग के रूप में प्रचारित योग समारोह का आयोजन किया था, जिसमें विशेषज्ञों ने योगासनों, स्वास्थ्य प्रथाओं और ध्यान तकनीक की कार्यशालाएं संचालित की थीं। वर्ली के नेहरू सेंटर में मंगलवार को उसके ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) पश्चिमी क्षेत्र ने भी योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया, जिसमें सीआईआई के कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493