व्यस्तता का आनंद ले रहे ऋतिक रोशन

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋतिक रोशन इन दिनों खासा काम कर रहे हैं और अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

वह फिल्म ‘काबिल’ की शूटिंग, फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ के प्रमोशन से लेकर आईफा की तैयारियों में व्यस्त हैं। दिनभर की व्यस्तताओं के बावजूद उन्हें स्वयं के लिए कम ही समय मिल पाता है।

ऋतिक को फिल्मों में उनके किरदार के लिए काफी मेहनत करते हुए देखा जा सकता है। वह शारीरिक एवं भावनात्मक दोनों रूप से किरदार में रम जाते हैं। फिल्म ‘काबिल’ में उनका किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है, आईफा में लोगों को उनकी परफॉर्मेस का भी इंतजार है।

इन सब पर ऋतिक कहते हैं, “मैं हर चीज का लुत्फ उठाता हूं। मुझे अपना काम पसंद है। समस्याएं, दर्द, जीवन में उतार-चढ़ाव सभी कुछ अच्छा लगता है। वास्तव में मेरा काम अलग तरह की ऊंचाइयों पर ले जाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493