गुड़गांव, 21 जून (आईएएनएस)। यहां एक दंपति तथा जयपुर के उनके एक साथी के खिलाफ संपत्ति बेचने के नाम पर एक कारोबारी से 40 लाख रुपये ठगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गुड़गांव के सेक्टर 15-1 की निवासी रंजू गुप्ता व उनके पति प्रवीण गुप्ता तथा जयपुर के गोविंदनगर निवासी औदिच्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (विश्वासघात) तथा 120बी (आपराधिक षड्यंत्र रचने) के तहत सिविल लाइंस पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
तीनों लोगों ने एक कारोबारी धीरज गुप्ता से गुड़गांव के सेक्टर 15-2 में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान को बेचने के लिए टोकन मनी के रूप में पिछले सप्ताह 40 लाख रुपये की रकम ली। लेकिन, बाद में सेल डीड देने से मना कर दिया।
गुड़गांव के सेक्टर 39 निवासी गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा, “संपत्ति का पंजीकरण 15 जून को होना था, लेकिन आरोपी ने ऐसा करने से मना कर दिया और टोकन मनी वापस करने से भी मना कर दिया।”
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath