देश के सूखा प्रभावित हिस्सों, उत्तर में पहुंचा मॉनसून

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। भीषण सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र के विदर्भ व मराठवाड़ा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश तथा देश के उत्तरी राज्यों ने मॉनसून पहुंचने के बाद राहत की सांस ली है। भारत मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मॉनसून हालांकि महाराष्ट्र के कुछ ही इलाकों तक पहुंचा है और यह दो सप्ताह से अधिक विलंब से पहुंचा है। अनुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र में तीन जून को ही मॉनसून आना था।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा, “विदर्भ तथा मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों सहित महाराष्ट्र के मध्य हिस्से में मॉनसून पहुंच चुका है। यह पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू एवं कश्मीर में पहुंच चुका है।”

उत्तराखंड में बुधवार व गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है, जिससे चार धाम यात्रा में बाधा आ सकती है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “हमने क्षेत्र को केवल निगरानी श्रेणी में रखा है और अलर्ट जारी नहीं किया है। समतल व कुमाऊं के क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना है। रुद्रप्रयाग में भी हम अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।”

उत्तराखंड के ही अल्मोड़ा जिले में सोमवार को 48 मिलीमीटर तथा बनबासा में 62 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अधिकारी ने कहा, “लगातार बारिश से भूस्खलन हो सकता है तथा सड़क परिवहन में बाधा आ सकती है।”

दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा व पंजाब को 30 जून तक मानसून का इंतजार करना होगा। तब तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार मॉनसून पूर्व बारिश होती रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493