न्यूयार्क, 22 जून (आईएएनएस)। फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम ने कहा है कि उसके मासिक उपयोगकर्ताओं की संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई है और इसमें से 30 करोड़ ऐसे हैं, जो प्रतिदिन इसका उपयोग करते हैं।
कंपनी ने मंगलवार को कहा कि आठ फीसदी उपयोगकर्ता अमेरिका से बाहर रहते हैं।
कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, “चाहे आप साहसिक गतिविधियों, शिल्प या अपनेपन की भावना का फोटो हो, जो भी फोटो या वीडियो आप शेयर करते हैं, वे लोगों को अपनी रुचि से जोड़ते हैं और उनकी सोच का दायरा बढ़ाते हैं। आपने इंस्टाग्राम को एक ऐसी जगह बनाई है, जहां हर आम और खास तक पहुंचा जा सकता है।”
कुछ समय पहले इंस्टाग्राम ने एक अपडेट जारी किया था, जिससे आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए इस पर फोटो और वीडियो शेयर करना अधिक आसान हो गया था और इसके लिए एप को खोलने की जरूरत नहीं थी।
dharmpath.com dharmpath