महिला ने 2 बच्चों संग जहर खाकर दी जान

खरगोन, 22 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक महिला ने अपने दो मंदबुद्धि बच्चों के साथ सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सनावद थाने के प्रभारी विनोद सोनी ने आईएएनएस को बताया कि डूडा गांव में रहने वाले अनिल की पत्नी शशि (35) ने बुधवार को अपने दो बच्चों भव्य (3) और आराध्या (8) को भोजन के साथ सल्फास पीसकर खिला दिया, इसके बाद खुद भी सल्फास की गोली खा ली। इसके चलते तीनों की हालत बिगड़ी तो उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सोनी के अनुसार, महिला का पति अनिल एक पैथोलैब लैब में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। महिला ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने कहा है कि उसके दोनों बच्चे मंदबुद्धि हैं, लिहाजा उनके साथ वह भी आत्महत्या कर रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करावा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493