कोच्चि में नौसेनाकर्मी ने की खुदकुशी

कोच्चि, 22 जून (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना का एक कर्मचारी बुधवार को यहां नेवल एयरक्राफ्ट यार्ड में मृत पाया गया। नौसेना के मुताबिक यह खुदकुशी का मामला प्रतीत होता है।

रूपा राम (25) यार्ड में इलेक्ट्रीकल आर्टिफिशर (एयर रेडियो) थे।

नौसेना के एक बयान के मुताबिक, “यह खुदकुशी का मामला लग रहा है। वह यार्ड में ही फांसी के फंदे से लटका पाया गया।”

मृतक राजस्थान के नागौर का निवासी है। उनके परिवार में उसकी पत्नी व नौ महीने का एक बेटा है।

बयान के मुताबिक, “उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। नौसेना ने इस घटना की जांच का आदेश दे दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493