चलती ट्रेन में बदमाशों ने छीने 2 महिलाओं के पर्स

जबलपुर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 12192 जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के एस-3 सीट 17 पर महिला यात्री रेखा यात्रा कर रही थी। इसी ट्रेन के एस-8 में इटारसी से आगरा के लिये सुषमा जैन यात्रा कर रही थी। ट्रेन जब झांसी स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने प्लेटफार्म पर हंगामा किया।

इसकी जानकारी जब आरपीएफ को हुई तो वह प्लेटफार्म पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। जहां कोच के एस-3 में यात्रा करने वाली महिला यात्री रेखा ने बताया कि ट्रेन जब बीना स्टेशन से आगे बढ़ी तो एक बदमाश झपट्टा मारकर उसका पर्स छीनकर भाग गया।

पर्स में 1000 रुपये नकद व सोने की अगूंठी और सामान रखा हुआ था। महिला यात्री रेखा अभी आरपीएफ को घटना के बारे जानकारी दे ही रही थी। इसी दौरान कोच ए-8 में यात्रा कर रही महिला यात्री सुषमा जैन भी आरपीएफ के पास पहुंची और उसने बताया कि बदमाश उसका भी पर्स छीनकर भाग गए, जिसमें नकदी व सामान रखा हुआ था।

दोनों महिला यात्रियों से जानकारी लेकर आरपीएफ ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493