अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा नियुक्त की गई माल आपूर्ति कंपनी ऑर्बिटल एटीके ने बताया कि ऑर्बिटिंग लैबोरेटरी की पुनआपूर्ति के लिए सुरक्षित मानवरहित अंतरिक्ष यान सिग्नस के पांचवें मिशन को सफल समापन के रूप में चिह्न्ति किया गया है।
कंपनी के अनुसार, इस मालवाहक यान में 4087 पाउंड (1,854 किलोग्राम) का अपशिष्ट भरा हुआ था, जिसको नष्ट किया जाना था।
सिग्नस को पिछले सप्ताह अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ा गया था। अंतरिक्ष स्टेशन पर 81 दिन रहने के बाद इसने आग से संबंधित अनुसंधान और नैनोसैटलाइट की तैनाती जैसी वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग लिया।
सिग्नस को मार्च के महीने में फ्लोरिडा स्थित केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से एटलस वी रॉकेट से अंतरिक्ष स्टेशन भेजा गया था।
dharmpath.com dharmpath