नवादा, 23 जून (आईएएनएस)। झारखंड की सीमा से सटे बिहार के नवादा जिले के नक्सल प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नवादा के पुलिस अधीक्षक विकास वम्र्मन ने बताया कि गुरुवार को वन विभाग और नवादा जिला पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान में सपही गांव स्थित शारदा माइंस से पुलिस ने 10 बंदूक और 50 गोली बरामद किए हैं। इस सिलसिले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद हथियारों की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग नवादा और गया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में अभी भी छापेमारी जारी है।
dharmpath.com dharmpath