अनिल कुंबले बने भारतीय टीम के मुख्य कोच

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अनिल कुंबले को राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। इसके साथ ही टीम के कोच के लिए महीनों से चल रही जद्दोजद भी खत्म हो गई।

वह अगले एक साल के लिए इस पद पर बने रहेंगे। बीसीसीआई ने बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच, फील्डिंग कोच के नाम की घोषणा नहीं की है।

2015 में जिम्बाब्वे के डंकन फ्लैचर के जाने के बाद राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच का पद पिछले एक साल से खाली पड़ा था। इस दौरान रवि शास्त्री को भारत में खेले गए टी-20 विश्व कप तक टीम का निदेशक बनाया गया था।

भारतीय टीम के कोच पद के लिए बीसीसीआई ने विज्ञापन जारी किया था। जिसके बाद बोर्ड को इस पद के लिए 57 आवेदन मिले थे, जिनमें से 21 लोगों को चयनित कर किया गया था।

इस सूची को सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को सौंपा गया था, जिसने मंगलवार को उम्मीदवारों के साक्षात्कार कर चुनिंदा उम्मीद्वारों की सूची बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को सौंपी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493