स्वामी का अब आर्थिक सचिव पर हमला, जेटली बचाव में उतरे

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम को अपनी कटु आलोचना का निशाना बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को आर्थिक सचिव शक्तिकांत दास की तरफ एक नया मोर्चा खोला।

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने हालांकि दास पर की गई टिप्पणी को अनुचित और गलत कहा।

एक ट्विटर उपयोगकर्ता द्वारा दास को हटाए जाने के बारे में पूछे जाने पर स्वामी ने जवाब में कहा कि उन्हें लगता है कि सचिव के विरुद्ध पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को मदद करने का एक मामला लंबित है।

ट्वीट के जवाब में स्वामी ने कहा, “मेरे खयाल से महाबलीपुरम का एक प्रमुख भूखंड हथियाने में पीसी (पी. चिदंबरम) को मदद करने के लिए उनके विरुद्ध एक संपत्ति सौदे का मामला लंबित है।”

जेटली हालांकि दास के बचाव में आगे आए।

एक ट्वीट में जेटली ने कहा, “वित्त मंत्रालय में एक अनुशासित लोक सेवक पर एक अनुचित और गलत हमला।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493