पंजाब मेल के एसी कोच में चोरी

ट्रेन 12138 पंजाब मेल एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 के सीट 7,8,4 व 3 पर कोटकपूरा से मनवाड़ के लिए दिलीप कुमार अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था। इसके अलावा इसी कोच में सीट 28 व 43 पर राजेश कुमार यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब झांसी स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ और जीआरपी को जानकारी हुई कि दोनों यात्रियों के साथ चोरी की वारदात हुई है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

यात्री दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रेन दिल्ली और फरीदाबाद के बीच चल रही थी। इसी दौरान उनका बैग गायब हो गया, जिसमें 16000 रुपये नकद व घड़ी समेत अन्य सामान रखा हुआ था। इसके अलावा राजेश कुमार दो मोबाइल चोरी हो गए। घटना की जानकारी कर आरपीएफ ने कार्रवाई शुरू कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493