कोच्चि हवाईअड्डे ने 25 फीसदी लाभांश की सिफारिश की

तिरुवनंतपुरम, 23 जून (आईएएनएस)। सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर बने देश के प्रथम हवाईअड्डा कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) के बोर्ड ने गुरुवार को वित्तवर्ष 2015-16 के लिए 25 फीसदी लाभांश की सिफारिश की।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यहां हुई बैठक की अध्यक्षता की।

उल्लेखनीय है कि एक साल पहले 2014-15 में कंपनी ने 21 फीसदी और उसके भी एक साल पहले 2013-14 में कंपनी ने 18 फीसदी लाभांश दिया था।

गत वित्त वर्ष में सीआईएएल की कुल आय 525 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 413.96 करोड़ रुपये थी और शुद्ध लाभ 175 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 144.58 करोड़ रुपये था।

सीआईएएल का संचालन 1999 में शुरू हुआ था। हवाईअड्डे का गत वित्तवर्ष में रिकार्ड 77 लाख यात्रियों ने उपयोग किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493