गर्भवती हुईं कैथरीन हीगल

लॉस एंजेलिस, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैथरीन हीगल और उनके पति संगीतकार जोश केली जनवरी में अपने तीसरे बच्चे के आने की तैयारी में जुटे हैं। दोनों आठ साल से विवाह संबंध में हैं।

कैथरीन की दो गोद ली हुई बेटियां हैं, वह अब बेटे की उम्मीद कर रहे हैं।

वेबसाइट पीपुल्स डॉट कॉम के मुताबिक, “केली के परिवार में तीसरा बच्चा जुड़ने जा रहा है।”

दंपति ने एक बयान में कहा कि उनकी दोनों बेटियां अपने भाई का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं और वे भी बहुत खुश हैं।

उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए अविश्वसनीय रूप से रोमांचक समय है।”

कैथरीन (37) और जोश (34) ने 2009 में दक्षिण कोरिया से बेटी नेलेघ को गोद लिया था, जब वह सिर्फ नौ माह की थीं। एडिलेड को घरेलू स्तर पर गोद लिया गया और वह 2012 में उनके परिवार में शामिल हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493