श्रीनगर, 24 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सुरक्षाबलों ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद हंदवाड़ा में एक अभियान चलाया, वहां आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकवादी मारा गया।
अधिकारी ने कहा, “मुठभेड़ अब भी जारी है।”
कहा गया कि मारे गए आतंकवादी का ताल्लुक लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से है।
सुरक्षाबलों ने गुरुवार को कुपवाड़ा जिले में ही दो अलग-अलग मुठभेड़ में छह आतंकवादियों को मार गिराया था।
dharmpath.com dharmpath