झारखंड: माओवादियों ने 6 वाहन फूंके, वन विभाग का कार्यालय उड़ाया

रांची, 24 जून (आईएएनएस)। माओवादी छापामारों ने झारखंड के सरायकेला-खरसावा जिले में शुक्रवार सवेरे छह वाहनों में आग लगा दी और वन विभाग के एक कार्यालय को विस्फोट कर उड़ा दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार 10-15 उग्रवादियों ने हरंगदा गांव पर धावा बोला और सुरुसी जलाशय परियोजना के छह वाहन फूंक दिए।

पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना के पीछे रंगदारी (जबरन वसूली) नहीं देना कारण है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उग्रवादी एक पर्ची भी छोड़ गए जिसमें चेतावनी दी गई है कि अगर कार्य नहीं रोका गया तो इस तरह की और घटनाएं होंगी।

इस साल झारखंड में उग्रवादी 60 से अधिक वाहनों में आग लगा चुके हैं।

झारखंड के 22 में से 18 जिलों में माओवादी सक्रिय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493