ब्रिटेन, ईयू संग संबंधों को महत्व देता है भारत

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) से निकलने के बाद भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह ब्रिटेन और यूरोपीय संघ दोनों के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, “हमने ईयू पर ब्रिटेन के जनमत संग्रह के नतीजे देख लिए हैं। इससे ब्रिटेन के लोगों की पसंद का पता चलता है।”

उन्होंने कहा, “हम ब्रिटेन और ईयू के साथ अपने बहुपक्षीय संबंधों को महत्व देते हैं और आगामी वर्षो में इन संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रयत्नशील हैं।”

ब्रिटेन ने 43 वर्षो के बाद ईयू से निकलने के पक्ष में 51.9 प्रतिशत, जबकि इसमें बने रहने के पक्ष में 48.1 प्रतिशत मतदान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493