जनमत संग्रह में दिल, दिमाग से हिस्सा लिया : कैमरन

लंदन, 24 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने यूरोपीय संघ (ईयू) पर जनमत संग्रह में दिल और दिमाग से हिस्सा लिया था और उन्होंने जो किया, उन्हें उस पर गर्व है।

कैमरन ने ईयू पर जनमत संग्रह के नतीजे के बाद डाउनिंग स्ट्रीट पर अपने भाषण में कहा, “मैंने प्रधानमंत्री के रूप में जो किया, उस पर मुझे गर्व है।”

कैमरन ने अपने इस्तीफे के फैसले का ऐलान करते हुए कहा, “मैंने जनमत संग्रह में दिल और दिमाग से हिस्सा लिया। मैं हमेशा यही सोचता हूं कि हर किसी को बड़े फैसलों का सामना करना चाहिए, न कि उससे बचना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि जनमत संग्रह उनके बारे में नहीं है, लेकिन ब्रिटेन के लोगों ने एक अन्य रास्ता चुना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493