कोलकाता, 24 जून (आईएएनएस)। यहां एक फ्लाईओवर के खम्भे से शुक्रवार को एक स्कूल बस के टकराने से बस चालक की मौत हो गई और 11 विद्यार्थी घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, शहर के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल के बस चालक ने तेज रफ्तार की वजह से नियंत्रण खो दिया और बस खंभे से जा टकराई।
अस्पताल में चालक विश्वनाथ डे का निधन हो गया। 11 घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई।
dharmpath.com dharmpath