लखनऊ, 24 जून (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को अब समाजवादी पार्टी (सपा) ने निशाने पर ले लिया है। सपा के कद्दावर नेता व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने शुक्रवार को कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल ने कानपुर में पत्रकारों से कहा कि मौर्य का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, क्योंकि उन्हें बसपा में जरूरत से ज्यादा महत्व मिल गया था। शिवपाल ने कहा कि मौर्य को मानसिक चिकित्सा की जरूरत है।
शिवपाल का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पूर्व ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा को गुंडों की पार्टी करार दिया था।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को मौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा था कि मौर्य अच्छे आदमी हैं, लेकिन गलत पार्टी में थे।
सूत्रों की मानें तो स्वामी प्रसाद मौर्य इस समय दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं।
dharmpath.com dharmpath