शिव सेना गोवा में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी : राउत

पणजी, 24 जून (आईएएनएस)। आगामी गोवा विधानसभा चुनाव में शिव सेना 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य इकाई के नए अध्यक्ष के रूप में सुदीप तामणकर को नियुक्त किया गया है।

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, “शिव सेना अगले विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव अगले साल होगा। हमारी तैयारियां जोरों पर हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन करने पर विचार कर रही है।

महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी एक क्षेत्रीय पार्टी है, जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।

राउत ने कहा, “शिवसेना और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी की समान विचारधारा है।”

शिव सेना का राज्य विधानसभा में अभी तक खाता नहीं खुल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493