बिहार : पिता ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने खुदकुशी कर ली

भागलपुर, 25 जून (आईएएनएस)। बिहार में भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में पिता द्वारा पैसे देने से मना करने पर एक युवक ने पिता के सामने ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात को चकरामी गांव निवासी विमल झा का बेटा अंशु झा दिल्ली जाने के लिए अपने पिता से रुपये की मांग कर रहा था। पिता ने पैसे देने से साफ मना कर दिया। इसी बात लेकर दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। बेटे ने पिता से कहा कि ‘यदि आप रुपये नहीं देंगे तो खुद को गोली मार लूंगा।’

भवानीपुर के थाना प्रभारी सुदीन राम ने बताया कि रुपये देने को लेकर जब पिता ने असमर्थता जताई तो बेटे ने देसी कट्टा निकाला और खुद को गोली मार ली। इस घटना में अंशु की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अंशु के पॉकेट से एक मोबाइल फोन, चार कारतूस और शव के पास से एक कट्टा बरामद किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493