बेंगलुरू, 25 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में शनिवार और रविवार को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के आंतरिक इलाकों में पहुंच गया है और वर्षा के लिए अनुकूल स्थिति है। यह जानकारी मौसम विभाग के कार्यालय ने दी है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार अपराह्न् आईएएनएस से कहा, “इस सप्ताह मानसून सक्रिय होने के साथ ही अगले 48 घंटों में तटीय इलाके, दक्षिण के आंतरिक और मलनाड क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी। “
मछुआरों को समुद्र में ऊंची लहरें उठने और पश्चिमी तट पर तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है।
कर्नाटक के दक्षिणी इलाके बेंगलुरू, मांड्या और मैसूर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और अगले 24 घंटों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है, जबकि प्रदेश के अर्ध शुष्क क्षेत्र उत्तरी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और आंतरिक दक्षिणी इलाकों में शुक्रवार को भारी वर्षा हुई। उत्तर कन्नड़ जिले के गुम्बो और कुमार में 100 मिली मीटर और 90 मिली मीटर, मैंगलोर, श्रिल और हेनागार में 60 मिली मीटर, पारामौर, मुदुबिद्रे और सुब्रमण्या में 50 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
कर्नाटक के पुराने मैसूर क्षेत्र, बेंगलुरू में शाम में तेज हवाओं के साथ वर्षा होगी और गरज के साथ छींटे पडें़गे। इलाके में तापमान सामान्य से कम रहेगा।
dharmpath.com dharmpath