मुश्किल है कॉमेडी : जैकलिन

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘हाउसफुल 3’ की जीत का जश्न मना रही बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीस कॉमेडी को सबसे मुश्किल विधा मानती हैं। वह इस फिल्म को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं।

जैकलिन ने एक बयान में कहा, “कॉमेडी सबसे मुश्किल विधा है। इसके लिए टाइमिंग बहुत महत्वपूर्ण है। इसके बिना कॉमेडी सपाट है। जब आपके काम को सराहा जाता है तो बहुत अच्छा लगता है। मैं लोगों से मिल रहे प्यार को लेकर खुश हूं।”

जैकलिन शुरुआत से ही हाउसफुल फ्रेंचाइजी से जुड़ी रही हैं। जैकलिन और अक्षय कुमार अभिनीत ‘हाउसफुल 3’ ने अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। ‘हाउसफुल 3’ के प्रमोशन के तुरंत बाद जैकलिन अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए मियामी चली गईं।

वह जल्द ही ‘ढिशुम’ और ‘फ्लाइंग जट्ट’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

जैकलिन को जॉन अब्राहम, वरुण धवन अभिनीत ‘ढिशुम’ और टाइगर श्रॉफ के साथ ‘फ्लाइंग जट्ट’ में देखा जाएगा। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी एक फिल्म में दिखाई देंगी, जिसका नाम फिलहाल तय नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493