मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने बताया कि बैठक में जीएसटी में लागू किए जाने वाले कठोर कानूनों के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा भी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक का आयोजन मारवाड़ी युवा संघ ने लक्सा रोड पर 11 बजे से किया है।
व्यापारी नेता ने कहा कि सितंबर, 2015 से व्यापार मंडल लगातार इस बात का विरोध कर रहा है कि जीएसटी में व्यापारियों के लिए जेल का प्रावधान रखना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। जीएसटी में व्यापारियों से होने वाली गलती पर जुर्माने का ही प्रावधान होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि इस कानून में परिवर्तन किया गया तो उत्तर प्रदेश का व्यापारी इसका डटकर विरोध करेगा। जीएसटी में रिफंड का प्रावधान और रिटर्न भरने का प्रावधान भी बहुत कठोर और जटिल बनाए गए हैं जो व्यापारी हित में नहीं हैं।
dharmpath.com dharmpath