चिली के लिए अर्जेटीना के साथ मुकाबला विश्वकप के फाइनल जैसा

सैंटियागो, 26 जून (आईएएनएस)। चिली की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के स्टार खिलाड़ी अर्तुरो विडाल का कहना है कि उनकी टीम कोपा अमेरिका के सौवें संस्करण के फाइनल मुकाबले को विश्व कप के फाइनल मुकाबले की तरह लेगी।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को अमेरिका में न्यूजर्सी प्रांत के ईस्ट रदरफोर्ड में मेटलाइफ स्टेडियम में चिली और अर्जेटीना के बीच खेला जाएगा।

टीम के मिडफील्डर को लगता है कि दो संतुलित टीमों के बीच होने वाला यह फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विडाल ने शनिवार को कहा, “वे (अर्जेटीना) बहुत अच्छे हैं और उनके पास विश्व के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हमारे पास भी शानदार टीम है और हम किसी अन्य टीम से बेहतर रूप से उन पर दबाव डाल सकते हैं। दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत काफी अच्छी होगी।”

विडाल ने कहा, “फाइनल मुकाबला काफी मुश्किल और रणनीतिक होगा। हमें मेक्सिको के खिलाफ खेले गए मुकाबले की तरह ही इस मैच को भी खेलना होगा। इस दौरान हमें काफी धैर्य रखकर प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव डालना होगा। हमें केवल मेसी को लेकर ही नहीं, बल्कि पूरी टीम को लेकर सतर्क रहना होगा।”

मिडफील्डर ने कहा कि उनकी टीम काफी मजबूत है और वे आश्वस्त हैं तथा उन्होंने जीतने के बारे में चर्चा भी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493